
कहा जाता है कि सेक्स सुखद वैवाहिक जीवन का सूत्र है। लेकिन अक़्सर ये भी पूछा जाता है कि आख़िर कितना सेक्स किया जाये कि जीवन ख़ुशियों से भर जाये। वैज्ञानिकों ने इस सवाल को जवाब खोज निकाला है।
टोरंटो यूनिवर्सिटी की सामाजिक मनोवैज्ञानिक एमी मूइस ने एक रिसर्च दल के साथ इस विषय पर शोध किया है। शोध के दौरान 25,510 लोगों से बात की गई तो ये नतीजा निकला कि सप्ताह में एक बार सेक्स करने का सुखी जीवन से संबंध है। इसके बाद अलग तरह के दो और अध्ययन किये गये और हर बार ये बात सामने आई कि सेक्स और सुख का सप्ताह में एक बार सेक्स करने से गहरा संबंध है।
No comments:
Write comments