सेक्स सिर्फ शारीरिक सुख के लिए ही नहीं किया जाता, बल्कि कई रिसर्च इस बात को साबित करते हैं इसको करने से इंसान का शरीर स्वस्थ और कई बीमारियों से दूर रहता है। सेक्स, इंसान की खोजी हुई वो पहली दवा है जिसे हर दिन लेने से शरीर को फायदा होता है। आपको बताते हैं वो 4 कारण जिनकी वजह से खासकर पुरुषों को हर दिन सेक्स करना चाहिए।
यह भी पढ़े : इस वक्त मिलता है सेक्स का चरम आनंद
1. सेक्स एक शारीरिक क्रिया है। इंटरकोर्स के दौरान आपके शरीर में ठीक वैसे ही क्रियात्मक बदलाव होते हैं जैसा कि वर्कआउट या व्यायाम करते वक्त। लिहाजा आप थकते हैं और आपके शरीर की कैलोरी बर्न होती है।
2. सेक्स से दर्द में छुटकारा मिलता है। सेक्स के दौरान स्त्री और पुरुष दोनों के शरीर में इंडॉरफिन नाम का हॉरमोन बनता है जो पेनकिलर का काम करता है। एक स्टडी के मुताबिक सेक्स खासकर ऑर्गेज़म के दौरान लोगों को दर्द महसूस नहीं होता।
3. सेक्स के दौरान जो भी द्रव शरीर से बाहर आता है वो ज्यादातर प्रॉस्टेट ग्रंथि से सिक्रीट होता है। ऐसे में अगर इजैक्यूलेशन की प्रक्रिया रुक जाती है, तो ये द्रव पदार्थ ग्रंथि में ही रह जाता है जिससे सूजन हो सकती है और कई तरह की समस्याएं भी। समय-समय पर इजैक्यूलेशन की प्रक्रिया होने से प्रॉस्टेट ग्रंथि की सुरक्षा होती है।
4. ये एक वैज्ञानिक तथ्य है कि सेक्स करने से तनाव से मुक्ति मिलती है। इस प्रक्रिया के दौरान आपके शरीर में डोपामाइन नाम का एक पदार्थ बनता है जो स्ट्रेस हॉरमोन से लड़ता है। इसके अलावा इंडॉरफिन हॉरमोन और ऑक्सिटॉक्सिन भी शरीर में बनता है जो तनाव से शरीर को छुटकारा दिलाता है।
यह भी पढ़े: सेक्स के दौरान इन चीजों से डरते है मर्द
Source - rochakpost

No comments:
Write comments