Monday, 20 June 2016

क्या नशे में सेक्स का मजा कम हो जाता है ?



नाटककार शैक्सपीयर ने कहा है कि शराब कामेच्छा तो जगाती है, पर काम को बिगाड़ती भी है.

शराब के नशे में नियंत्रण खो देना आम बात है. खासकर जब कुछ पैग ज्यादा ले लिए जाएं. लेकिन जब आप बिस्तर में पहुंचते हैं तो आप को लगता है कि काश कम पी होती, क्योंकि आप होश में नहीं होते और खुद पर नियंत्रण नहीं रख पाते. इस का असर आप की परफौर्मैंस पर पड़ता है.


नशे के दौरान व्यक्ति की इंद्रियां क्षीण पड़ने लगती हैं, जिससे उसे समय से पहले ही नींद आने लगती है। ऐसे में यदि नशा करके व्यक्ति सेक्स करता है तो वो ना सिर्फ जल्दी थक जाता है, बल्कि जल्दी ही उसे नींद आ जाती है। इससे उसके पार्टनर को भी ठीक तरह से सेक्स संतुष्टि नहीं हो पाती।

नशे की हालत में अकसर गर्भनिरोधक का इस्तेमाल करना भूल जाना आम बात है, क्योंकि आप अपने होश में नहीं होते. आप में सही और गलत के बीच फर्क करने की क्षमता नहीं होती. फिर जब सुबह आंख खुलती है और नशा उतर गया होता है तब एहसास होता है कि हम गलती कर बैठे.

हमारी आपको यही सलाह हे  कि आप जब भी सेक्स करे तो किसी भी प्रकार का नशा ना करे। इस तरह आप सेक्स और प्यार दोनों ही फीलिंग को महसूस कर सकेंगे।

No comments:
Write comments